देश में कोरोना से मुकाबला करते हुए डॉक्टर शहीद

इंदौर। देश में कोरोना से मुकाबला करते हुए एक डॉक्टर के शहीद हो जाने का समाचार है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक संक्रमित डॉक्टर की कोरोना से मौत हुई है। क्षेत्र में कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। जिले के सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही इंदौर में मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। पूरे मध्यप्रदेश में इंदौर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि डॉ. शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में चल रहा था। उसके बाद सीएचएल और फिर उन्हें अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, आज सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंचवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे। कोरोना महामारी की वजह से इंदौर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रदेश में पहली बार किसी डॉक्टर की मौत कोरोना की वजह से हुई है। डॉक्टर की मौत के बाद इंदौर में स्वास्थ्यकर्मी और एहतियात बरत रहे हैं। कोरोना पीडि़तों के इलाज में लगे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का प्रशासन विशेष ख्याल रख रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान ही वह संक्रमित हुए। इंदौर के बाद राजधानी भोपाल की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां कोरोना के 94 मरीज मिले हैं। 50 के करीब स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और अफसर हैं। बढ़ते खतरे को लेकर सरकार ने सख्त फैसले भी लिए हैं। भोपाल के सीएमएचओ को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि धरातल पर वह स्थिति को संभाल नहीं पा रहे थे। अब सरकार ने प्रदेश में एस्मा भी लागू कर दिया है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और कोविड-19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैं। आप जैसे महामानव को कभी भुलाया ना जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई