दो करोड़ की दवा लूट मामले का खुलासा

गाजियाबाद । दो करोड़ की दवाओं की लूट के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों से लूटी गई दवा समेत कई हथियार और दो वाहन भी बरामद हुए है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपियों में मेरठ निवासी ऋषि व संजू, लोनी बॉर्डर निवासी सुरेंद्र उर्फ अजरुन, दिल्ली के ज्योतिनगर निवासी ओमबीर, सोनू व असलम और दिल्ली के मंडोली में रहने वाले बीईएमएस डॉक्टर अनिल कुमार शामिल हैं।
इन्हें सूचना के आधार पर भोजपुर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि लूट मामले का मास्टरमाइंड डॉ. अनिल है, जिसका मंडोली में क्लीनिक है। इस गिरोह का सरगना ऋषि डॉक्टर के संपर्क में रहता है। अनिल ने 13 अगस्त की रात ऋषि व उसके साथियों संग मिलकर रेकी के बाद मैनकाइंड कंपनी के मथुरा से आ रहे दवाइयों से भरे ट्रक को भोजपुर थाना इलाके में रोक लिया।
दो बाइक मेरठ से ही दवा के ट्रक के पीछे लगी थीं। गाड़ी सवार बदमाशों ने सुनसान स्थान पर ट्रक रुकवाया। तमंचे के बल पर ट्रक चालक सुरेंद्र और उसके सहायक को बंधक बनाकर ट्रक को लूट लिया। ट्रक से दवाओं को अनलोड कर दो अन्य ट्रकों में रख दिया। चालक व सहायक को वहीं छोडक़र ट्रक राजनगर एक्सटेंशन में खड़ा कर दिया। सुरेंद्र ने केस दर्ज कराया था। एसएसपी ने बताया कि गिरोह ने सोनीपत से भी सनफार्मा कंपनी की दवाइयां लूटी थीं। एल्फा टीम द्वारा बरामद दवाओं में 100 कार्टन उक्त कंपनी के भी शामिल हैं। इस बारे में सोनीपत पुलिस को सूचना दी गई है। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों में दिल्ली निवासी अशोक यादव, योगेंद्र उर्फ लल्लू और धर्म सिंह व एक अज्ञात शामिल हैं। आरोपी दवाओं को हापुड़ में एक कारोबारी को बेचना चाहता था,  लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 21 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील