नई दवाओं का भी होगा जेनरिक उत्पादन

नई दिल्ली। देश में गरीब मरीजों को भी नई विकसित होने वाली दवाओं का लाभ मिल पाएगा। यह सब टीबी मसौदे में ट्रिप्स (बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापारिक पहलू) संबंधी छूट को इसमें फिर शामिल कर लिए जाने से संभव हो पाया है। इस मसौदे के अनुसार नई दवाओं का जेनरिक उत्पादन संभव हो सकेगा। वहीं, टीबी इलाज के लिए तकनीकी हस्तांतरण संभव होगा और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की मदद जारी रह सकेगी। गौरतलब है कि टीबी मरीजों के सस्ती दवा के हक को खत्म करने के लिए अमेरिका ने साजिश रची थी जो कि भारत सहित कई विकासशील देशों के दबाव के चलते कामयाब नहीं हो पाई।
अमेरिका अपनी दवा कंपनियों के फायदे को देखते हुए टीबी मसौदे से ट्रिप्स संबंधी छूटों को हटाने पर अड़ा था। अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की ओर से आने वाले टीबी मसौदे को सुधार कर ट्रिप्स संबंधी छूट को इसमें फिर शामिल कर लिया है। इससे भारत जैसे देशों की परेशानी दूर हो सकेगी, जहां टीबी मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव विकास शील का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समझौते में ऐसा प्रावधान होने से विकसित होने वाली नई टीबी दवाओं का लाभ गरीब मरीजों को भी मिल पाएगा। यह एक सामूहिक प्रयास था। हम लगातार अपने रुख पर कायम रहे

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द