नई पैकिंग में ऐसे बिक रही थीं एक्सपायर्ड दवा

मेरठ। लोगो की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। बता दें कि एक्सपायर्ड दवा को नई पैकिंग में पैक करके बेचीं जा रही थी। बता दें कि रैपर नया है, लेकिन उसके भीतर पुरानी दवा पैक है। ऐसी दवा जो एक्सपायर डेट की है. ये दवा खाकर किसी की भी जान खतरे में आ सकती है। जी हां ! उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसे ही गिरोह को पकड़ा गया है जो मोटे मुनाफे के लालच में पुरानी दवाइयों को नई पैकिंग में रखकर बाजार में उतार देता था। पुलिस ने छापा मारकर इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना बीफार्मा डिग्रीधारी है। इस दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाओं का भंडार मिला है।

मेरठ पुलिस को दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले गैंग की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई की। थाना खरखौदा पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुद्ध एंक्लेव के एक मकान में छापा मारा। जहां भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयों और ब्यूटी प्रोडक्ट का भंडारण किया गया था। यह लोग स्केनर और दूसरी मशीनों के माध्यम से नकली लेवल तैयार करते हैं और दवा की रीपैकिंग करके उसे मार्केट में बेच देते हैं। यानी जो दवा आप अपनी सेहत सुधारने के लिए खा रहे हैं वहीं आपकी सेहत बिगाडऩे का जरिया बन सकती है।

गिरोह का सरगना खुद बी फार्मा डिग्री होल्डर है। जो होलसेल दवाओं का व्यापार भी करता है। जो दवा मार्केट में एक्सपायर हो जाती हैं, उन्हें ये लोग कौडिय़ों के दाम पर खरीदते हैं और फिर उनकी लेवल बदल कर दोबारा मार्केट में उतार देते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट हैंड सेनीटाइजर फेस वॉश भी इसी तरह तैयार किए जाते हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लाखों रुपए की दवाएं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं। इसके अलावा नकली लेबल तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके अब जेल भेजने की तैयारी में है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन