कोविड-19 के इलाज के लिए टेपवर्म संक्रमण की दवा के क्लीनिकल ट्रायल को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के एक्सपर्ट पैनल ने दवाओं की खोज करने वाली तेलंगाना की कंपनी को कोविड-19 के इलाज के लिए टेपवर्म संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली दवा निक्लोसामाइड का परीक्षण करने की इजाजत दे दी है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी)—जो नई दवाओं, टीकों और क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी के संबंध में आने वाले आवेदनों पर देश के सर्वोच्च नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को परामर्श देती है—ने जानवरों में परजीवी कीटाणुओं के संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एक श्रेणी यानी एंटीहेल्मिनिटिक मेडिसिन पर दो चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी है।

यह दवा संक्रमण का कारण बनने वाले टेपवर्म को मार देती है और इसके बाद वह मल के जरिये बाहर निकल जाते हैं। पिछले साल, अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ दवा के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों की शुरुआत की थी. ये अभी चल रहे हैं। 2004 में सीवियर एक्यूट रेस्पायरेटरी सिंड्रोम (सार्स) के प्रकोप के दौरान, अध्ययनों से पता चला कि ‘निक्लोसामाइड नए खोजे गए कोरोनावायरस सार्स-कोव का संक्रमण बढ़ने से रोकने में कारगर थी।

महामारी के दौरान निक्लोसामाइड को ‘सार्स कोव संक्रमण के प्रभावी उपचार के लिए एक उम्मीद भरी दवा’ होने का दावा किया गया था। संक्रामक रोग अनुसंधान संस्थान, इंस्टीट्यूट पाश्चर कोरिया ने कोविड-19 का संभावित उपचार हो सकने वाली दवाओं की श्रेणी में इसे पहले नंबर पर रखा है। दूसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी देने का निर्णय एसईसी ने 23 मार्च की एक बैठक के दौरान लिया था. बैठक के मिनट्स सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की वेबसाइट पर अपलोड किए गए—स्वास्थ्य मंत्रालय की यह इकाई देश में दवाओं और टीकों की गुणवत्ता को नियंत्रित करने का जिम्मा संभालती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन