नई सौगात, ब्लड बैंक का उद्घाटन

रोहतक। हरियाणा के रोहतक मं नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक के उद्घाटन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की। इस दौरान मनीष ग्रोवर ने जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रोवर ने रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया।

ग्रोवर ने कहा कि राज्य सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर काम कर रही है और इसी कड़ी में सरकार ने रोहतक के लोगों को नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा भी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि पहले मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था, लेकिन अब जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में ही रक्त उपलब्ध हो जायेगा। इस सुविधा का आमजन को लाभ मिलेगा।

सहकारिता मंत्री ग्रोवर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत के नाम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए का सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है, जिनके सदस्यों की संख्या 50 करोड़ हो सकती है। यह योजना मोदी केयर के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी