अकाल मृत्यु का ग्राफ करेंगे कम
हार्ट, कैंसर, डायबिटीज या सांस के पुराने रोगों से अकाल मृत्यु 2025 तक घटाकर 25 फीसदी पर लाने का लक्ष्य है। एचआईवी निराकरण के मोर्चे पर 2020 का वैश्विक लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 2025 तक दृष्टिहीनता के केस घटाकर प्रति एक हजार 0.25 करने का भी लक्ष्य है। मरीजों की संख्या मौजूदा स्तर से घटाकर एक-तिहाई करने का लक्ष्य है। नई नीति में दो साल में तीन बीमारियों के उन्मूलन का लक्ष्य है। 2017 तक काला अजर लसिका फाइलरिसिस और 2018 तक कुष्ठ रोग का उन्मूलन करना है। टीबी के नए रोगियों की 85 फीसदी से अधिक इलाज दर हासिल करने और नए केस घटाने का भी लक्ष्य है।
क्वालिटी दवाओं का निर्माण करेगी सरकार
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत हर बीमारी के खात्मे का टारगेट बनाया जाएगा। छुआछूत मिटाने के लिए जनता और सरकार के बीच गैप कम किया जाएगा। वहीं, रोगियों को भी इतना सशक्त बनाया जाएगा ताकि जरूरत पडऩे पर वह दवाएं मांग सके। नड्डा ने कहा कि इस नीति के तहत सरकार क्वालिटी दवाओं का निर्माण करेगी और उसे आगे सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।






