पॉकेट साइज डिवाइस से खुद देखें ईसीजी

दूरदराज के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, मोबाइल चार्जर से चार्ज होगी डिवाइस
मुंबई। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने नई ईसीजी मशीन ईजाद की है। खास बात यह है कि यह डिवाइस क्रेडिट कार्ड साइज की है। इससे आप खुद ही घर बैठे  ईसीजी चेक कर सकते हैं और रिपोर्ट मोबाइल फोन के जरिए डॉक्टर को भेज सकते हैं। ज्ञातव्य है कि देश में हर 30 सेकंड में हार्ट अटैक से एक मौत होती है। शहरों में तो सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, घबराहट होने पर तत्काल डॉक्टर के पास पहुंच सकते हैं। लेकिन गांवों में ईसीजी देखने की सुविधा नहीं होने से समय पर हार्ट अटैक का पता नहीं चल पाता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह दुनिया में सबसे छोटी ईसीजी डिवॉइस है। 12 चैनल वाली इस टेली ईसीजी मशीन की कीमत केवल चार हजार रुपए है। इसकी रिपोर्ट डॉक्टर को स्मार्टफोन पर भेजी जा सकती है। मोबाइल में ही रिपोर्ट सेव होने की सुविधा के चलते मरीज की हालत के हिसाब से डॉक्टर रिपोर्ट का मिलान कर सकता है। डिवाइस को मोबाइल चार्जर से चार्ज कर सकते । भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट विनीता सिन्हा के अनुसार एक बार चार्ज की गई इस डिवॉइस से 300 मरीजों का ईसीजी कर सकते हंै। यह गांवों में कारगर साबित हो सकती है। जैसे गांव में कैंप लगाकर 300 लोगों की ईसीजी रिपोर्ट शहर के डॉक्टर को भेज सकते हंै। यह मशीन एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जिसे किसी भी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
15 मिनट में पता चलेगा ब्रेस्ट कैंसर
एक बूंद खून से ही टेस्ट कर 15 मिनट में ब्रेस्ट कैंसर बताने वाली पोर्टेबल डिवॉइस भी जल्द लॉन्च होगी। इस प्री स्क्रीनिंग टेस्ट का नाम ‘मेमोएलर्ट’ है। विदेश में सफल टेस्टिंग के बाद देश के हॉस्पिटल और कैंसर इंस्टिट्यूट्स में इसकी टेस्टिंग होगी। जुलाई में यह बाजार में उपलब्ध होगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर