नए साल में विद्यार्थियों को तोहफा

भोपाल

प्रदेश काफी समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे वक्त में प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर आई है जिसके अनुसार एमबीबीएस की 450 सीटें बढ़ाने की केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार एमबीबीएस की एक सीट बढ़ाने पर करीबन 1 करोड़ 20 लाख रुपए तक का खर्च आएगा। इसके हिसाब से देखा जाए तो 450 सीटें बढ़ाने में करीबन 540 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। केंद्र सरकार इस 540 करोड़ की राशि में से 60 फीसदी राशि का भुगतान करने की बात कही है जिसने सीटें बढऩे का रास्ता साफ कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अभी केंद्र सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों को बढ़ाने के लिए पैसे देगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में एमबीबीएम की सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी जाएंगी। इसके साथ ही रीवां में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 कर दी जाएंगी। सीटों को बढ़ाने का निर्णय देश में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए लिया गया।

सीटों को बढ़ाने के हर काम में आने वाले खर्चे का आकलन करने के लिए सिविल वर्क और उपकरणों से जुड़े तीन विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई है। इन तीनों विशेषज्ञों को मुख्य सचिव अंटोनी डिसा द्वारा मेडिकल कॉलेजों में जाकर आकलन करके 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा जाएगा जिसके बाद ही किश्तों में राशि जारी की जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि राशि जारी करने के करीबन दो साल बाद बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 9 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए