नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री सील, पेरासिटामोल समेत करोड़ों की नकली दवाइयां जब्त

अहमदाबाद। नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से पेरासिटामोल समेत करोड़ों रुपये की नकली एंटीबायोटिक दवाइयां जब्त कर ली गई हैं। गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियामक आयुक्त ने नकली दवा के निर्माण और बिक्री से जुड़े इस रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट के पास से अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भुज और ईडर से 1.75 करोड़ से अधिक क़ीमत की नकली एंटीबायोटिक दवाओं का जत्था बरामद किया है।

यह है मामला

अहमदाबाद में चंगोदर स्थित फार्माकेम का मालिक दिव्येश जागणी अवैध तरीके से दूसरी कंपनी का नाम और लाइसेंस पर नकली दवाएं बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। आरोपी दिव्येश जागणी को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस धंधे में मुख्य सूत्रधार के तौर पर पाइकून फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के नरेश धनवाडीया का नाम सामने आया है। नरेश नकली दवाएं बनवाकर देशभर में उसे सप्लाई करता था।

खाद्य एवं औषधि नियामक के कमिश्नर एच. जी. कोशिया के अनुसार दिव्येश जागणी ने ही अन्य कंपनी के नाम और लाइसेंस नंबर का उपयोग कर अवैध रूप से एंटीबायोटिक्स बनाने के लिए मशीनें खरीदी थी। विभाग ने मौके से दवा बनाने का कच्चा माल, मशीन, नकली दवाएं, पैकिंग मटेरियल समेत 1.25 करोड़ के सामान को जब्त किया है। लोगों की जान से खिलवाड़ करने के गंभीर मामले को देखते हुए उक्त फैक्टरी को सील कर दिया है।

51 लाख की दवाएं जब्त की

पता चला है कि यहां बनी नकली दवाओं को भुज, अहमदाबाद, वडोदरा, ईडर में भेजा जा रहा था। जांच के दौरान इन फैक्टरियों से करीब 51 लाख की दवाएं जब्त की गई हैं। राज्य के खाद्य एवं औषधि विभाग ने ऐजीथ्रोमाइसिन, पेरासिटामोल सहित 9 दवाओं के सैंपल को टेस्ट के लिए वडोदरा स्थित लैब में भेजा है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर