नकली दवा बेचने वाले तीन दुकानदारों पर 3 लाख जुर्माना

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिला अस्पताल के सामने स्थित अजय मेडिकल स्टोर का 5 जुलाई 2012 में निरीक्षण किया था। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पाया कि विक्रेता दवा और फूड सप्लीमेंट्री भी बेचता है। निरीक्षण में लिपि लिक्विड डितरी सप्लीमेंट और रोवैल प्रोटीन सप्लीमेंट के मानक स्तर पर संदेह होने पर विधिवत खरीदा गया तथा गवाहों के समक्ष नमूना तैयार कर जांच के लिए लैब पहुंचाया गया। जांच के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा उक्त नमूना मिथ्याछाप और असुरक्षित पाए जाने से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश द्वारा अभियोजन स्वीकृति पश्चात आरोपी के विरूद्ध न्यायालय में मामला पेश किया गया था। प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा प्रदीप सोनी ने इस केस में दुकानदार, रिटेलर और होलसेलर तीनों को दोषी पाते हुए तीन लाख रुपए का जुर्माना किया है। इस प्रकरण में अजय साहू उम्र 38 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा, खुदरा दवा विक्रेता, राजेश साहू उम्र 37 वर्ष निवासी छिंदवाड़ा और स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर तथा नॉमिनी/मैनेजर/ नेक्टर मेडिफार्म प्रा. लिमिटेड आशीष देसाई उम्र 39 वर्ष निवासी अहमदाबाद को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 52 के तहत आरोपी पाया गया। पहले आरोपी को 50 हजार जुर्माना तथा जुर्माना अदा नहीं करने पर 2 माह का कारावास, दूसरे आरोपी को 1 लाख का जुर्माना तथा जुर्माना अदा नहीं करने पर 4 माह का कारावास तथा तीसरे आरोपी को 1 लाख 50 हजार का जुर्माना तथा जुर्माना अदा नहीं करने पर 6 माह कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार ने बताया कि जांच के दौरान दवा और फूड सप्लेमेंट्री मानक स्तर का नहीं पाया गया था जिसके बाद मामला न्यायालय में पेश किया। इसमें न्यायालय ने रिटेलर, होलसेलर तथा कंपनी के विरुद्व कार्रवाई करते हुए जुर्माने की कार्रवाई की है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश