नर्सिंग होम्स और अस्पतालों पर रेड, पांच अस्पतालों को नोटिस जारी

चंदौली। नर्सिंग होम्स और अस्पतालों पर छापामारी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के धानापुर व बरहनी क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापेमारी की। इस दौरान फर्जी तरीके से चल रहे पांच प्राइवेट अस्पताल संचालकों को हॉस्पिटल बंद करने का निर्देश दिया गया। एक अस्पताल को सीज भी किया गया है। विभाग की छापामार कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि एक हॉस्पिटल बिना नाम व पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था। अस्पताल में मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। इन अस्पतालों द्वारा रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में कोई कार्यवाही भी नहीं की गई है। इसी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया है। इसके अलावा धनवंतरी हॉस्पिटल, आराध्या हॉस्पिटल, न्यू शिवांश हॉस्पिटल, सदगुरु हॉस्पिटल, शिव शक्ति हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई है।

धानापुर में छापे के दौरान धनवंतरी हॉस्पिटल के संचालक ने बताया गया कि वह पत्रकार है और खुद ही अस्पताल का संचालन कर रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल बंद करने का निर्देश दे दिया।

नर्सिंग होम्स

इसके साथ ही साथ धानापुर क्षेत्र में आराध्या हॉस्पिटल को भी बंद करने का निर्देश दिया गया। कमालपुर में न्यू शिवांश हॉस्पिटल पर छापेमारी के दौरान जिस डॉक्टर का बोर्ड लगा था, वह मौके पर नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फोन किया गया तो उन्होंने वाराणसी में होने की बात कही। इस पर तत्काल प्रभाव से संचालक को अस्पताल बंद करने का नोटिस दे दिया गया।

टीम सैयदराजा के सद्गुरु हॉस्पिटल में पहुंची, जहां डॉक्टर न होने तथा फर्जी नाम लिखकर अस्पताल चलाने का मामला सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को तत्काल स्पष्ट कारण बताओ नोटिस का जवाब देने तथा उन्हें अस्पताल बंद करने का निर्देश भी दिया गया।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील