नशीली गोलियां बेचने का आरोपी दबोचा

संगरूर (पंजाब)। पुलिस ने हरियाणा राज्य से ड्रग्स लाकर क्षेत्र में बेचने वाले युवक को दबोचा है। आरोपी युवक से करीब एक लाख नशीली गोलियों समेत 20 हजार रुपए नकद व मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादुरङ्क्षसह वाला के सहायक थानेदार केवल कृष्ण पुलिस पार्टी समेत रोड सुनाम पर मौजूद ड्रेन के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे जगसीर ङ्क्षसह उर्फ काला निवासी लहरा को रोककर तलाशी ली। उसके थैले से पुलिस ने 27 हजार नशीली गोलियां ट्रामाडोल बरामद की। पूछताछ के दौरान जगसीर ङ्क्षसह उर्फ काला की निशानदेही पर उसके घर के साथ बने पशुओं के कोठे में से 68200 नशीली गोलियां ट्रामाडोल व 4800 नशीली गोलियां मार्का एल्प्राजोम बरामद की। साथ ही 20 हजार रुपए ड्रग मनी भी जब्त की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीसी मामला दर्ज कर लिया। आरोपी जगसीर ने कबूल किया कि वह हरियाणा राज्य के जाखल इलाके में सोनू नामक व्यक्ति से यह गोलियां लाकर लहरा, सुनाम, दिड़बा, मूनक इलाके में बेचता है। पिछले छह माह से ही वह इस धंधे में जुटा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया। राजू को भी पुलिस ने मामले में नामजद करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए