नशीली दवाओं की सप्लाई मामले में फार्मा कंपनियों पर रेड

आगरा। राजस्थान की क्राइम ब्रांच टीम ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में फव्वारा स्थित श्री जय महाकाल फार्मा और संतोषी फार्मा में रेड की। आरोपित दुकान और घर से फरार हो गए। क्राइम ब्रांच की टीम परिजनों को नोटिस थमाकर वापस लौट गई। गौरतलब है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीली दवाएं पकड़ीं थी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेसर नाम की नशीली दवा भारी मात्रा में पकड़ी गई। नारकोटिक्स होने के कारण इन्हें डॉक्टर के लिखित पर्चे के बिना नहीं बेचा जा सकता। मामले की जांच के लिए राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आगरा पहुंची। टीम फव्वारा स्थित श्री जय महाकाल फार्मा और संतोषी फार्मा पर जांच के लिए पहुंची। क्राइम ब्रांच को दोनों ही बंद मिले। इसके बाद श्री जय महाकाल के मालिक आशीष अग्रवाल के बल्केश्वर स्थित घर पर पहुंची। आशीष इससे पहले ही फरार हो चुका था।
पुलिस ने परिजनों को नोटिस दे दिया। आशीष इससे पहले कृष्णा फार्मा पर नौकरी करता था। नौकरी के दौरान उसने ड्रग लाइसेंस के लिए आवेदन किया और लाइसेंस मिलने पर नौकरी छोडक़र खुद का काम शुरू कर लिया। इसके बाद पुलिस संतोषी फार्मा के मालिक अमित अग्रवाल के घर पहुंची। अमित बल्केश्वर में किराए के मकान में रहता है। पिछले एक सप्ताह से वह फरार है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इन दोनों ने ही हनुमानगढ़ में नशीली दवाओं की सप्लाई की थी। औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर दोनों के लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 12 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ