नशीली दवा के साथ एक आरोपी काबू

जोगबनी। नशीली दवा खरीद और बिक्री का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही नशीली दवा की तस्करी करने वाले तस्कर भी गिरफ्तार किए जा रहे है। सीमावर्ती शहर जोगबनी में अवैध तरीके से नशीली दवा खरीद बिक्री का कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस या एसएसबी इसपर अंकुश लगाने में विफल रहे है। बुधवार की देर शाम शंध्या जोगबनी के टिकुलिया बस्ती से सटे नेपाल के दरहिया वार्ड 16 में इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के थाना पुलिस ने नशीली दवा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान इटहरी वार्ड 13 के सुशील श्रेष्ठ के रूप में हुई है। उनके पास से लिपुजेसिक 10 पीस, डाइजोलयब 10 पीस, एवील 10 पीस और फेलारगन 10 पीस बरामद हुआ है। बताया जाता है कि उक्त युवक नशीली दवा जोगबनी से खरीदकर इटहरी जा रहे थे कि गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। थाना पुलिस के अनुसार उक्त युवक को रानी थाना कस्टडी में रख आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत