दवा के दामों में आया 25 प्रतिशत तक का उछाल

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी की वजह के काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर आमजन परेशान है। खाद्य पदार्थों के बाद अब दवाइयां भी महंगी होती जा रही है। अब दवाइयों की महंगाई लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। कच्चा माल महंगा होने से दवा की कीमतों में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। लीवर, शुगर, न्यूरो, यूरो, हृदय और बीपी की दवाइयां 2020 के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं और इनमें तेजी जारी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सचिव डॉ. नितिन का कहना है कि महामारी में सैनिटाइजेशन, पीपीई किट, आरटीपीसीआर टेस्ट और इससे जुड़े अन्य उपकरणों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से इस पर छूट मिलती तो स्थिति कुछ और होती। वहीं, चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव विनय कुमार जैन का कहना है कि दवा बनाने के लिए प्रयोग होने वाला कच्चा माल अब महंगा हो गया है। पहले चीन से सस्ता माल मिलता था, लेकिन वहां से आपूर्ति बंद होने के बाद यूरोप से महंगा माल लेना पड़ रहा है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, पैकिंग शुल्क और मेहनताना भी तेजी से बढ़ा है। इससे दवाइयों के दामों में उछाल आया है। तो वहीं वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन-सलाहकार, -डॉ. आरएस बेदी ने कहा कि महामारी के दौरान हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है।

सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करना चाहिए था ताकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महंगाई का असर अपेक्षाकृत कम हो सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इससे दवाओं के साथ ही इलाज से जुड़े सभी उत्पाद महंगे हो गए। साथ ही मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि चीन से कच्चे माल की आपूर्ति बंद होने का असर दवाइयों की कीमतों पर पड़ा है। महंगाई का असर दवाइयों के साथ ही मेडिकल उपकरणों और निजी अस्पतालों के पैकेज पर भी पड़ा है। निजी अस्पताल संचालकों ने अब इलाज का शुल्क बढ़ा दिया है।

इन दवाइयों के दाम में आया भारी उछाल

दवा 2020 के दाम वर्तमान दाम
जोराइलएम -1 158 रुपये 172 रुपये
ग्लाइकोमेटजीपी-1 72.06 रुपये 106 रुपये
एडियूलिक्स एचएम 110 रुपये 121 रुपये
डेपलट 68.15 रुपये 74.85 रुपये
लोसार ए 188.29 रुपये 206.70 रुपये
यूरीमैक्स-डी 434.50 रुपये 525.74 रुपये
नाइट्रोलांग-1.6 151.73 रुपये 183.59 रुपये
मॉडलिक-20 215.35 रुपये 222.45 रुपये
आटोकोर सीवी-10 147 रुपये 161 रुपये
लिव-52 100 रुपये 120 रुपये
यूआरकॉल-300 394.50 रुपये 433 रुपये
प्रैक्सए-75 225.75 रुपये 259.65 रुपये
रैंडोज-500 137.75 रुपये 151.35 रुपये

नोट- इनमें लीवर, शुगर, न्यूरो, यूरो, हृदय और बीपी की दवाइयां शामिल हैं।

मेडिकल उपकरण भी महंगे
उपकरण 2020 में दाम वर्तमान दाम
डिजिटल थर्मामीटर 75 रुपये 150 रुपये
बीपी मॉनिटर 1200 से 1250 रुपये 1600 से 1700 रुपये
पल्स ऑक्सीमीटर 350 रुपये 450 रुपये

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त