नशीली दवा तस्करी के दोषी को दस साल की कैद

हनुमानगढ़। नशीली दवा तस्करी के मामले में दोषी को दस साल की कैद की सजा मिली है। दोषी को एक लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त कैद काटनी पड़ेगी। ये सजा विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस प्रकरण में विशिष्ट न्यायाधीश रूपचंद सुथार ने सुनाई।

यह है मामला

जानकारी अनुसार टिब्बी थाना पुलिस ने तीन अक्टूबर 2018 को नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सेमनाला पुलिया सडक़ पर चंदूरवाली की तरफ से बाइक पर एक युवक को शक के आधार पर रोका। युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कैप्सूल मिले। जांच करने पर ये एनडीपीएस घटक के पारवोरिन स्पास नामक दो हजार कैप्सूल मिले। ये कुल 200 पत्तों में पैक पाए गए।

अवैध रूप से ले जा रहा था कैप्सूल

आरोपी की पहचान नूर नबी पुत्र वजीर अली निवासी वार्ड 10 सूरेवाला पीएस टिब्बी के रूप में हुई। आरोपी के पास दवा के भंडारण व परिवहन का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी से सभी नशीली दवाइयां और बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी को दोषमुक्त करार दिया

नशीली दवा

तलवाड़ा झील थाना पुलिस के अनुसार आरोपी नूर नबी ने इनायत हुसैन उर्फ नेती पुत्र काले खां निवासी झमेलेवाली ढाणी सेये नशीले कैप्सूल खरीदे थे। इस पर पुलिस ने इनायत हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी इनायत हुसैन को संदेह का लाभ देकर दोष मुक्त करार दिया। वहीं, आरोपी नूर नबी को दोषी मानते हुए दस साल कारावास की सजा सुनाई।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक