नशीली दवा बेचने वाले 2 केमिस्टों के ड्रग लाइसेंस कैंसिल

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। नशीली दवा बेचने के अवैध धंधे में शामिल दो केमिस्टों के ड्रग लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। आरोपियों में एक फार्मासिस्ट तो दूसरा मेडिकल स्टोर का मालिक है। औषधि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नशीली दवा का धंधा करने पर लाइसेंस कैेंसिल करने का प्रावधान है। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक मित्तल ने बताया कि अमन मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट मुखराम को अगस्त माह में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में फर्म संचालक ने औषधि नियंत्रण संगठन को सूचित नहीं किया। निरीक्षण के दौरान इस फर्म के दवा क्रय बिल भी क्रमवार नहीं पाए गए और न ही चालू विक्रय बिल बुक प्रस्तुत की गई। इस पर इस फर्म के फार्मासिस्ट की ओर से अवैध रूप से नशे में दुरुपयोग हो सकने वाली दवाओं का दुरुपयोग होना प्रमाणित होने पर लाइसेंस निरस्त किया गया। इसी तरह अमनदीप निवासी सिलवाला को पुलिस ने 11 हजार नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार किया। आरोपी अमनदीप ने बरामद दवाएं भभूता सिद्ध मेडिकल स्टोर मेहरवाला के संचालक रविंद्र कुमार पुत्र मदनलाल से लाना कबूल किया। वहीं, 200 नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार गुरसेवक सिंह पुत्र हीरा सिंह ने भी उसी फर्म के मालिक रविंद्र उर्फ बिंदु से दवा लाना बताया। इस मेडिकल स्टोर के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट मलकीत ने गत जुलाई में ऑनलाइन आवेदन कर कार्य छोडऩे का आवेदन किया था। इस पर इस फर्म का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी