नसबंदी के दौरान महिला की गलत नस काटी, अस्पताल पर 11.10 लाख जुर्माना

दौसा (राजस्थान)। नसबंदी के दौरान महिला की गलत नस काट देने के मामले में अस्पताल पर 11.10 लाख जुर्माना लगा है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इलाज के दौरान जानलेवा लापरवाही बरतने के 7 साल पुराने एक मामले में यह सजा सुनाई। बांदीकुई के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों को नसबंदी के दौरान गलत काटने का दोषी माना गया है। आयोग ने कट्टा अस्पताल संचालक को पीडि़त महिला को क्षतिपूर्ति राशि 11 लाख 10 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। यह रकम एक माह के अंदर देनी होगी।

यह है मामला

बांदीकुई निवासी विमला देवी पत्नी सतीश कुमार बैरवा 9 फरवरी 2017 को नसबंदी ऑपरेशन के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से गलत नस कटने के कारण महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई। डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर से बाहर आकर महिला के पति को महिला की हालत गंभीर होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला का पति अपनी पत्नी को लेकर एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल जयपुर पहुंचा।

महिला का पेट खुला मिला

एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट पर बंधी पट्टी खोली तो हैरान रह गए। महिला का पेट खुला हुआ था। चिकित्सकों ने महिला के पति को बताया कि नसबंदी के ऑपरेशन में पेट को खोला नहीं जाता है। ऑपरेशन के दौरान महिला की गलत नस काट दी गई है। काफी प्रयासों के बाद महिला की जान बच पाई।

उपभोक्ता आयोग की ली शरण

पीडि़ता ने ठीक होने के बाद उपभोक्ता आयोग में आरोपी हॉस्पिटल व उसके डॉक्टर के खिलाफ केस दायर किया। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष रामसिंह मीना, सदस्य दुष्यंत शर्मा और माया खंडेलवाल ने मामले की सुनवाई की। आयोग ने अस्पताल संचालक को पीडि़ता महिला के इलाज में हुए खर्च की राशि 8 लाख रुपए 9 प्रतिशत ब्याज के साथ जुर्माना लगया।

साथ ही उक्त राशि एक माह में देने का फैसला सुनाया। वहीं शारीरिक और मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 3.10 लाख रुपए अलग से देने के निर्देश दिए हंै। पीडि़ता को कुल 11.10 लाख मूल राशि और 8 लाख रुपए का 9 प्रतिशत ब्याज अस्पताल संचालक को एक माह के अंदर देना होगा।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 15 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ