निजी अस्पताल में नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया

कुशीनगर। निजी अस्पताल में नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया।

यह है मामला

मंसाछापर बाजार में जनता नाम से एक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जानकारी अनुसार अरनहवा निवासी सुग्रीम की पत्नी खुशी का 30 जून को इस अस्पताल में प्रसव हुआ था। तीन दिन इलाज के बाद जच्चा-बच्चा को घर भेज दिया गया।

अभी तीन दिन पहले बच्चे की तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजन बच्चे को लेकर अभी भैरोगंज बाजार के पास पहुंचे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजन बच्चे को लेकर पुन: अस्पताल में पहुंचे और हंगामा करने लगे।

बिना रजिसट्रेशन के चल रहा था अस्पताल

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस और चिकित्साधिकारी डॉ. जीशान अलीम व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जांच में पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बीते अप्रैल माह में ही समाप्त हो चुका था। इसके चलते एसडीएम के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि ब्लॉक मुख्यालय पर यह अस्पताल चलाया जा रहा है। इसके बावजूद अस्पताल का पंजीकरण खत्म होने और डॉक्टर उपलब्ध न होने के बारे में सीएचसी के जिम्मेदारों को भी जानकारी नहीं थी। इसका पता मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विीााग की टीम के मौके पर दबिश देने पर ही चला।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश