निजी अस्पताल में मिला सरकारी दवाओं का जखीरा

देवरिया। सरकारी अस्पताल में मरीजों को बांटने के लिए आई दवाओं की बड़ी खेप शहर के एक निजी अस्पताल न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में बरामद हुई है। छत पर बने किचन रूम में दवाओं को छिपाकर रखा गया था। डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में यह सफलता मिली। इतनी बड़ी मात्रा में दवा कहां से आई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मामले में विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सीएमओ ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की सिफारिश की है। संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी का रोना रोया जा रहा है। मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है, जबकि सरकारी दवाएं निजी अस्पतालों में पहुंचा दी जा रही हैं। डीएम अमित किशोर को इस संबंध में शिकायत मिली। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. धीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनाथ देवरिया शहीद गेट के समीप न्यू मेट्रो हॉस्पिटल में छापेमारी की। जांच के दौरान छत पर किचेन में छिपाकर रखी गईं सरकारी दवाएं मिलीं। इसमें आरएल, डीएनएस ग्लूकोज, बेटाडीन मरहम और लिक्विड, इंट्राकैथ, कैथटर, यूरिन बैग, इंजेक्शन, रुई, पट्टी, मरहम समेत अन्य दवाएं और ऑपरेशन में उपयोग होने वाला सामान भारी मात्रा में बरामद हुआ। सभी पर नॉट फार सेल और ओनली फॉर गवर्नमेंट सप्लाई की मुहर लगी थी। स्वास्थ्य टीम को देखकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भाग खड़े हुए। करीब एक घंटे तक टीम मौके पर जमी रही। शुरुआती छानबीन में दवाएं महेन पीएचसी की होने की आशंका जताई गई। संबंधित फर्म इसी पीएचसी पर आपूर्ति देती है। बरामद दवाओं को जब्त करते हुए टीम साथ ले गई। इसके तुरंत बाद सीएमओ महेन पीएचसी को रवाना हो गए। वहां देर शाम तक दवाओं का स्टॉक रजिस्टर, औषधालय कक्ष में रखीं दवाओं का मिलान किया। इसमें काफी अंतर मिला। यहां जांच में फार्मासिस्ट को दोषी पाया गया। सीएमओ ने अन्य सभी पीएचसी-सीएचसी के भी स्टॉक मिलान के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में दिए गए दवाओं की रिसीविंग मंगाई गई है। न्यू मेट्रो अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई