नागपुर (महाराष्ट्र)। दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह कार्रवाई की है। एनसीबी ने डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक दवा कंपनी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 20,000 टैबलेट्स जब्त की गई हैं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लोकेश शाडी बताया जा रहा है। जोन-3 के पुलिस उपायुक्त राहुल मदने ने छापे और गिरफ्तारी की कार्रवाई की पुष्टि की है। जब्त की गईं गोलियां किस दवा की हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
यह है मामला
एनसीबी की टीम ने नागपुर स्थित डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के परिसर में तलाशी ली। जांच के दायरे में 5 कंपनियों के नाम आए हैं। दवाओं के स्रोत और निर्यात सौदों की जांच अमेरिका में पकड़ी गई दवाओं की एक खेप से ये मामला जुड़ा बताया गया है। ऐसे में एनसीबी जब्त गोलियों के स्रोत, उनके निर्माण, वितरण की सीरीज, आदि की जांच कर सकती है। इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जब्त गोलियों के वास्तविक स्वरूप और संबंधित कंपनियों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी होना बाकी है।
लोकेश शाडी गिरफ्तार
इस दौरान 4 अन्य व्यावसायिक संस्थानों के नाम भी सामने आए हंै। इनमें जीव्हा एक्जिम/राधिव्ड एक्सपोर्ट, वेदाक्योर इम्पेक्स, आर्या इंटरनेशनल/आर्या इंटरनेशनल और डीप इम्पेक्स कंपनियां शामिल हैं। डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस समेत इन 5 कंपनियों के नाम जांच से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
हालांकि इन सभी कंपनियों पर छापेमारी या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीप हेल्थकेयर सॉल्यूशंस पर हुई कार्रवाई और अन्य कंपनियों के जांच से कथित संबंधों के बीच अंतर स्पष्ट किया गया है।





