डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गांव स्थित श्री श्याम डेयरी पर आधी रात को छापेमारी की गई। मौके से करीब 700 किलोग्राम पनीर पकड़ा।

जांच में सामने आया कि डेयरी में पनीर तैयार करने के लिए रिफाइंड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। पाम ऑयल के छह टीन बाथरूम में छिपाकर रखे गए थे। टीम ने मौके से पनीर और पाम ऑयल को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। इसके बाद करीब 700 किलो पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि गांव ड्योढखेड़ी स्थित श्री श्याम डेयरी में मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा है। सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने खाद्य अधिकारियों के साथ मिलकर डेयरी पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां भारी मात्रा में पनीर रखा मिला। टीम ने जब पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच की तो रिफाइंड पाम ऑयल पाया गया।

डेयरी

डेयरी पर रेड रिफाइंड पाम ऑयल के 15-15 किलोग्राम के छह टीन बरामद हुए। इन्हें डेयरी परिसर में बने बाथरूम में छिपाकर रखा गया था। मौके पर डेयरी मालिक सुमित कुमार निवासी गांव सिसमोर भी मौजूद मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा ने पनीर के सैंपल लिए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 700 किलोग्राम पनीर नष्ट करवा दिया। बरामद पाम ऑयल को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। टीम में एएसआई अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा शामिल रहे। मामले में आगामी कार्रवाई सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। जांच में सामने आया कि डेयरी में तैयार होने वाला पनीर केवल कैथल तक सीमित नहीं था। यह हरियाणा के कई जिलों के साथ चंडीगढ़ में भी इसकी सप्लाई किया जाता था।

Related Posts

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने 43 मेडिकल स्टोर्स पर एक्शन किया है। बिना चिकित्सकीय पर्चे के एंटीबायोटिक, एमटीपी किट और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार