निजी दुकानों पर ब्लैक में बिक रही ‘दर्द की दवा’

आगरा। दवा बाजार में एंटीबायोटिक से लेकर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की भारी कमी चल रही है। ये दवाएं एमआरपी से अधिक रेट पर ब्लैक में बेचा जा रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि दर्द की दवा ट्रमाडोल के नारकोटिक्स की श्रेणी में आने के बाद दवा कारोबारियों ने इसे स्टॉक कर लिया है। इन दवाओं की बिक्री पर मरीज और डॉक्टर का अलग रजिस्टर में ब्योरा दर्ज करना पड़ता है। इससे बचने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक बिना बिल की दवाएं खरीदते हैं। बिना बिल के ट्रमाडोल कॉम्बीनेशन थोक दवा बाजार में एमआरपी से डबल रेट पर बिक रहे हैं। वहीं, जेनेरिक कोडीन कफ सीरप दोगुने से ज्यादा रेट पर बेचे जा रहे हैं। इसी तरह से आई ड्रॉप से लेकर मल्टीविटामिन की कुछ ब्रांड एमआरपी से अधिक रेट पर बिक रही हैं।
दवाओं के ब्लैक में बिकने पर अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों ने खरीदना बंद कर दिया है। ये दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। रैबीज वैक्सीन की मांग बढ़ने पर इसका काला कारोबार शुरू हो गया है। नकली के साथ हॉस्पिटल सप्लाई की वैक्सीन की बिक्री भी की जा रही है। जिला अस्पताल में भी मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। यहां खांसी की दवाओं से लेकर बुखार की टेबलेट और एंटीबायोटिक खत्म हो गई हैं। मरीजों को कफ सीरप नहीं दिए जा रहे हैं। नियमानुसार अस्पताल में 100 से अधिक दवाएं होनी चाहिए, लेकिन 18 तरह की दवाएं ही उपलब्ध हैं। इस मामले में अस्पताल के एसएमओ ने कहा कि एमआरपी से अधिक रेट पर दवाओं की बिक्री नहीं की जानी चाहिए। ब्लैक में दवा बेच रहे विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए