वाराणसी : कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया था। मवईंया स्थित दीर्घायु अस्पताल के डॉक्टर एसके जायसवाल पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि चिकित्सक ने पथरी के ऑपरेशन की जगह पित्ताशय काट कर निकला दिया।
जब आराम नहीं हुआ तो, दूसरे डॉक्टर से संपर्क करने पर पता चला उनका पित्ताशय ही निकाल दिया गया है। मरीज ने थाने में शिकायत की।
सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, सिंधौरा बाजार क्षेत्र के करेमुआ गांव निवासी संदेश सिंह की किडनी में पथरी थी।
संदेश ने बताया कि मवईंया स्थित दीर्घायु अस्पताल में भर्ती हुए। पथरी निकालने के बजाय डॉ. एसके जायसवाल और उनकी टीम ने 19 सितंबर 2020 को पित्ताशय ही निकाल दिया।