पीएचसी में मिली एक्सपायरी दवा की खेप 

कटिहार। सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाओं की खेप बरामद हुई है। जब्त की गई अलग-अलग प्रकार की 1716 दवाइयां और इंजेक्शन एक कार्टून में रखे हुए थे। एक्सपायरी दवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा है। निरीक्षण करने आए बीडीओ ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र के दवा भंडार केंद्र में एक्सपायरी दवा रखना गैरकानूनी है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दस पीस लेजॉल, सौ पीस पोविडॉन आयोडीन तथा सोलह सौ पीस एस्ट्रोपिन इंजेक्शन जो तीन माह पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी, जब्त की गई है । एक्सपायरी दवा को भंडार केंद्र के बाहर रखना चाहिए था, जो नहीं रखी गई। सवाल उठता है कि जब दवा खर्च नहीं होती है तो आवश्यकता से ज्यादा मात्रा में पीएचसी में क्यों रखी जाती है? यदि दवा तीन माह पहले एक्सपायर हो चुकी थी तो उसे जिला भंडार केंद्र को क्यों नहीं लौटाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी स्तर के स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट जिला पदाधिकारी से की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ