नर्से करेंगी वर्कसस्पेंड

रोहतक। अगर आज व कल आप पीजीआईएमएस मे इलाज के लिए आ रहे हैं तो जरा ध्यान से आईएगा, क्योंकि पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्सें एक हफ्ते पहले अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम के अनुसार 13 व 14 मार्च को दो घंटे वर्कसस्पेंड रखेंगी,मरीजों के हितों को देखते हुए एमरजेंसी सेवाएं पूर्णरूप से चालू रखी जाएंगी। सोमवार को हुई स्टाफ नर्सों की जनरल बॉडी की मिटिंग मे सभी ने एक स्वर मे वर्क सस्पेंड की हॉमी भरी वहीं भविष्य मे अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए बडे स्तर पर प्रर्दशन करने पर जोर दिया।

पीजीआईएमएस नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव ने बताया कि उनकी स्टाफ नर्सें 13 व 14 मार्च को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक दो घंटे का वर्कसस्पेंड रखेंगी। इस दौरान सैकडों की संख्या मे स्टाफ नर्सें चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करेंगी। अशोक यादव ने कहा कि इसके चलते यदि मरीजों को कोई परेशानी होती है तो उसके लिए हरियाणा सरकार व पीजीआई प्रशासन जिम्मेदार होगा।

अशोक यादव ने बताया कि वें पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सरकार से अपना वेतनमान बढवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रयास कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इसे उनकी कमजोरी समझ लिया और अभी तक उनकी मांगों को पूरा नही किया। आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, उसके पीछे सबसे बडा कारण यहां के अधिकारियों की लापरवाही है। इसके चलते स्टाफ नर्सों मे भारी रोष व्याप्त था और उन्होंने सरकार को सांकेतिक चेतावनी देने के लिए सात दिन तक काले बिल्ले लगाकर रखे थे, लेकिन किसी ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया।

अशोक यादव ने बताया कि उनकी मांग है कि उन्हें 4600 ग्रेड पे के साथ-साथ, वर्दी भत्ता,नर्सिंग अलांउस केंद्र की तर्ज पर तो दिया ही जाए इसके साथ ही उनकी मांग है कि जिस चीज मे सरकार की एक चवन्नी तक खर्च नही होनी उस नर्सिंग अफसर पदनाम को बदलने की मांग को भी सरकार ने ठंडे बस्ते मे डाल रखा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई