पीजीआई में नौकरी के नाम पर ठगी 

चंडीगढ़। पीजीआई में नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। अब तक हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, जम्मू कश्मीर और बिहार समेत पांच राज्यों के करीब 200 लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस के पास जालसाज का मोबाइल और अकाउंट नंबर होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस के पास जितनी भी शिकायतें आई हैं, वे सभी उनके मूल राज्यों के थाना क्षेत्र में वापस भेज जी गई हैं। पुलिस पीडि़तों से यह कह कर पीछा छुड़वा रही है कि केस उनके एरिया में नहीं है। यूटी पुलिस का हाईटेक साइबर सेल भी फ्रॉड के आगे फेल हो गया है। वह हर बार नाम बदलकर लोगों को चूना लगा रहा है।
मामले में पीजीआइ प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। पीजीआई आने वाले शिकायतकर्ताओं को थाने भेज दिया जाता है। ठग पांच कैटेगरी में नौकरी का झांसा देता है और अपने खाते में पैसे डलवा लेता है। संस्थान के डायरेक्टर कार्यालय में हर रोज कोई न कोई आ रहा है। यहां आकर उनको धोखाधड़ी का पता चलता है। कई लोग तो यहां सामान समेत ज्वाइन करने आ चुके हैं। हरियाणा के करनाल, रोहतक, जींद, पानीपत और हिसार से ऐसे कई केस आ चुके हैं। वहीं, पंजाब के अमृतसर, संगरुर और लुधियाना में ऐसे मामले सामने आए हैं। इस बारे में सेक्टर 11 थाना, चंडीगढ़ के एसएचओ लखबीर सिंह का कहना है कि ये केस हमारे ज्यूरिसडिक्शन में नहीं आते हैं। बाहर के मामले होने से केस वापस भेजे गए हैं।

Related Posts

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा