अवैध रूप से दवा बेचने पर कैमिस्ट गिरफ्तार

इटावा। औषधि विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस दवा बेचने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 हजार रुपए कीमत की दवा सील भी है। औषधि निरीक्षक इटावा सुनील कुमार रावत ने बताया कि यासीनगर में राजेश कुमार बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित कर दवाएं बेच रहा था।

इसकी जानकारी मिलने पर औषधि निरीक्षक कानपुर देहात गौरव लोधी, औषधि निरीक्षक कन्नौज अनिल कुमार आनन्द, औषधि निरीक्षक कानपुर नगर एके गुप्ता व एजाज अहमद के साथ बसरेहर थानाध्यक्ष विनय दिवाकर ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दुकान संचालक औषधि लाइसेंस दिखा नहीं सका।

जिस पर 50 हजार रुपए की दवाएं सीज की गई और पांच दवाइयों के नमूने भी भरे गए। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है और बसरेहर थाने में औषधि एवं प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 18/27 व अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

Related Posts

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन…

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी