पुलिस ने दवा व्यापारियों को दी चेतावनी, अगर…

रायगढ़ (छग)। पुलिस ने दवा व्यापारियों को चेतावनी दी है कि अगर डॉक्टर की पर्ची के बिना नशीली दवा बेची तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खरसिया में बिना पर्ची के नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत पर शहर के सभी दवा व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। एसडीओपी पितांबर पटेल ने दवा व्यापारियों से कहा कि काफी दिनों से पुलिस के पास शिकायत आ रही है कि दवा दुकानों पर नाबालिग बच्चों को बिना डॉक्टर की पर्ची के मनचाहे दामों पर नशीली दवाइयां बेची जा रही है। बैठक के दौरान कुछ दवा व्यापारियों ने पुलिस की इस बात का विरोध भी किया। व्यापारियों ने कहा कि वे लोग सिर्फ डॉक्टरों की पर्ची पर ही दवा देते है । इस पर एसडीओपी ने कहा कि किसी भी दुकान से बिना पर्ची के दवा बिक्री नहीं की जाएगी। नशीली दवा की थोक में सप्लाई होने, खरीदने-बेचने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कोई भी दवा व्यापारी नियमों की अनदेखी करेगा तो विभागीय स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ