एक ही रात में दवा की 6 दुकानों में चोरी, दुकानदार सकते में

पूर्णिया (बिहार)। खगडिय़ा में लाइन बाजार के पीएन प्लाजा कॉम्प्लेक्स व मां सुदामा कॉम्प्लेक्स में छह दवा दुकानों का ताला तोडक़र चोर डेढ़ लाख नकद सहित चार लाख से ज्यादा का सामान ले गए। चोरों ने रानीगंज मेडिकल एण्ड सर्जिकल एजेंसी का ताला तोडक़र नकद 35 हजार रुपए, मां गंगिया मेडिकल एजेंसी से 45 हजार रुपए नकद, एक लैपटॉप एवं 50 हजार से अधिक की दवाई, हीरा मेडिकल एजेंसी से 50 हजार नकद, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर व 50 हजार रुपए से अधिक की दवाई की चोरी कर चम्पत हो गया। मिल्लत एजेंसी, जहान मेडिकल एजेंसी, खुशी मेडिकल आदि दुकानों का ताला तोडक़र चोरी करने का प्रयास किया। रानीगंज मेडिकल एजेंसी के प्रोप्राइटर मिथिलेश यादव ने बताया कि एक साथ छह मेडिकल की दुकानों में चोरी की सूचना हमें सुबह अखबार बांटने वाले हॉकरों ने दी। दुकान का शटर टूटा देखकर वेंडर ने फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हम मौके पर आये तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। कैश काउंटर से 35 हजार की राशि और कुछ दवाइयां भी गायब मिली हंै। मां गंगिया मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर नंदकिशोर यादव ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र 45 हजार रुपए नकद एक लैपटॉप व लगभग 40 हजार रुपए से अधिक की कीमती दवा चोरी कर ली है। हीरा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर मो. हीराउर रहमान ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोडक़र नकद 50 हजार रुपए व सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क व लगभग 50 हजार रुपए से अधिक का कीमती सामानों की चोरी कर किया। अन्य तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। केहाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दवा दुकानों में चोरी के मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत