प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार 

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल नकली और प्रतिबंधित दवाइयों के काले कारोबार का हब बनता रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्रग्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आठ हजार पेंटालब इंजेक्शन बरामद किए। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। जब्त किए इंजेक्शन की कीमत मेडिकल क्षेत्र में पचास हजार है, जबकि ब्लैक मार्केट में पांच लाख मानी जा रही है। ड्रग्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन इंजेक्शनों को नशेडिय़ों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। अभी ये नहीं पता चल सका है कि इन लोगों ने ये इंजेक्शन कहां से खरीदे थे। ड्रग्स इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंडी चौक इलाके के गुलाल गली में इस तरह से इंजेक्शन की खेप कोई लेने आ रहा है। जिस पर कोतवाली पुलिस के साथ गुलाल गली में छापा मारा गया।
यहां दो लोगों से चार पेटी में आठ हजार पेंटालेब इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इन्हे नशा करने वालों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे इंजेक्शन कहां से खरीदते थे और किसे बेचते थे। इससे पहले भी ड्रग्स विभाग की टीम ने शहर गलशहीद थाना क्षेत्र में एक गोदाम नुमा घर में छापा मारकर अवैध रूप से एक करोड़ रूपए से अधिक कीमत के दवाइयों के सैम्पल पकड़े थे। इसमें ये खुलासा हुआ था कि इन जानलेवा दवाइयों को गांव व दूरदराज के झोलाछाप डाक्टरों को बेचा जाता था। इसी तरह का गैंग अमरोहा में भी पकड़ा गया था। इससे ये माना जा रहा है कि मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाके में नकली दवाइयों का कारोबार खूब फलफूल रहा है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 16 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली