प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन व फिजिशयन सैंपल बरामद

बांदा। औषधि निरीक्षक की टीम ने सिंहपुर माफी में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दुकान में निलंबन के बावजूद प्रतिबंधित दवाइयां व फिजिशियन सैंपल बरामद हुए। दरअसल प्रमुख सचिव अनीता सिंह व औषधि नियंत्रक एके जैन ने छह नवंबर को वीडियो कान्फ्रेसिग के जरिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिग में मेडिकल स्टोरों में छापेमारी के निर्देश दिए थे। औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता की टीम ने छापेमारी की। बिसंडा ब्लाक के सिंहपुर माफी में संचालित राजाराम मेडिकल स्टोर में प्रोपाइटर चंद्रशेखर तिवारी से पूछताछ की। छापेमारी में मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन मिला। इनमें निर्माता फर्म का नाम नहीं लिखा था। सिर्फ प्रिया कानपुर का लेबल लगा था। करीब तीन हजार कीमत के इंजेक्शन जब्त कर उसकी सेंपलिग की गई।

गौरतलब है कि निमोसलाइड व पेरासिटामोल दवाओं का भी नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। संचालक मौके पर करीब नौ प्रकार की दवाओं के क्रय-विक्रय नहीं दिखा सका। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जुलाई में छापेमारी के दौरान खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। रोक के बावजूद दवाओं की बिक्री करते पाया गया। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। उधर, चिल्ला कस्बे में तिवारी मेडिकल स्टोर में छापेमारी के दौरान संचालक राजकुमार तिवारी प्रतिष्ठान का मानचित्र नहीं दिखा पाया। इससे उन्हें कारण बताओ नोटिस दी है। दरअसल दवाओं के रैपर में मूल्य व एक्सपायरी डेट मिटाकर दवाओं की बिक्री की जा रही थी। औषधि निरीक्षक ने आक्सीटोसिन इंजेक्शन और फिजिशियन सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। चिल्ला स्थित मेडिकल स्टोर में खामियां पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी की है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन