आईआईटी जोधपुर निजी कंपनी के साथ मिल बनाएगा मेडिकल डिवाइस

जोधपुर। आईआईटी जोधपुर और जोधपुर की जौहरी डिजिटल हेल्थ केयर के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने के लिए एक एमओयू किया गया है। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर मेडिकल डिवाइस और मेडिकल टेक्नोलॉजी विकसित करने का कार्य करेंगे। दरअसल यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन्हीं सभी संभावनाओं पर कार्य कर नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगा। जौहरी डिजिटल के चेयरमैन सत्येंद्र जौहरी ने बताया कि कंपनी वर्ष 1979 से कार्य कर रही हैं। यह ऐसी पहली कंपनी है, जो इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड हासिल कर चुकी है।

कंपनी की ओर से मेडिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस तैयार किए जाते हैं, जो देश विदेश में एक्सपोर्ट होते हैं। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नए आइडिया व मार्केट की डिमांड के अनुसार नए प्रॉडक्ट्स बनाने पर भी विशेष फोकस किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि उभरती टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, प्रिसिसन मेडिसिन व एडवांस इमेजिंग सिस्टम ने मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सफलताओं के लिए नई संभावनाएं खोल दी हैं। आईआईटी जोधपुर की ओर से निदेशक प्रोफेसर शांतनु चौधरी और जौहरी डिजिटल की ओर से चेयरमैन सत्येंद्र जौहरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आईआईटी के डायरेक्टर प्रो. शांतनु चौधरी ने कहा कि आईआईटी जोधपुर स्थित टेक्नोलॉजी पार्क में इस एमओयू के तहत कार्य किया जाएगा। इस एमओयू का उद्देश्य मेडिकल डिवाइस की आधुनिक तकनीकी का शोध करना तथा टेक्नोलॉजी का विकास करना है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट