प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी दबोचा 

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। महासमुंद जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध व्यापार करने वाले मुख्य आरोपी को बलौदा पुलिस ने उसके निवास स्थान लुहासिंघा बलांगीर (ओडिशा)से गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 4 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप कीमत 67 हजार 520 रुपए के साथ एक एक्सयूव्ही वाहन भी जब्त किया है। जानकारी अनुसार बलौदा चौकी प्रभारी समीर डुंगडुंग ने बताया कि एक माह पूर्व सिरपुर चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर कफ सिरप सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो आरोपी दिनेश अग्रवाल व मुख्य आरोपी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल फरार थे। उसी सिलसिले में पुलिस की एक टीम ओडिशा के बलांगीर में आरोपियों की तलाश कर रही थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर में हैं।
सूचना मिलते ही टीम आरोपी लक्ष्मीनारायण के घर पहुंची। आरोपी कार में 2 कार्टून प्रतिबंधित सिरप गोदाम से लोड कर रहा था। उसे मौके पर पकड़ लिया गया। गोदाम से पुलिस ने अन्य 2 कार्टून और सिरप भी बरामद किए। कुल 640 नग कफ सिरप की कीमत 67 हजार 520 रुपए बताई जा रही है। ज्ञात हो कि नवंबर माह में पुलिस ने सिरपुर चेकपोस्ट पर ट्रक क्रमांक ओडी 09 एफ 9384 800 नग कप सिरप पकड़ा था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन