मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ दवाइयां चोरी

बांसडीहरोड (उप्र)। घोरौली बाजार स्थित श्वेता मेडिकल स्टोर में रात के समय चोरों ने ताला तोडक़र उसमें रखी नकदी सहित हजारों रुपए की दवाइयां चुरा ली। सुबह जब स्टोर संचालक स्टोर खोलने पहुंचा तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
गौरतलब है कि विशुनपुरा निवासी हरिमोहन प्रसाद का मेडिकल स्टोर घोरौली बाजार में है। रोजाना की तरह हरिमोहन बीती रात मेडिकल स्टोर का ताला बंद कर घर चला गया। सुबह जब मेडिकल स्टोर खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर मेडिकल का सभी सामान बिखरा पड़ा मिला। हरिमोहन ने बताया कि चोर स्टोर में रखे दो हजार रुपये एवं करीब 40 हजार रुपए की कीमती दवा चुरा ले गए। इसके साथ ही स्टोर में रखे जरूरी कागजात भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। उधर, मेडिकल स्टोर के समीप ही दो कुओं में मेडिकल स्टोर के कागजात एवं अन्य सामान पड़ा मिला।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन