प्रतिबंधित ड्रग्स सहित आरएमपी पकड़ा

ऐलनाबाद। शहर के टिब्बी बस स्टैंड पर एक आरएमपी को पुलिस ने प्रतिबंधित मेडिकल दवाओं सहित काबू किया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि वे टिब्बी चौक एरिया में अपनी टीम सहित गश्त पर थे। तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोक कर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। उसने अपना नाम पतराम वर्मा बताते हुए कहा कि वह टिब्बी चौक पर शिवा क्लिनिक नाम से प्रेक्टिस करता है। बरामद की गई दवाएं प्रतिबंधित नशीली दवाएं थीं। इसलिए पुलिस ने पतराम वर्मा को प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पतराम वर्मा ने बताया कि वह नशीली दवाएं ऊधम चौक के नजदीक स्थित नहर के पास रहने वाले महेंद्र से खरीदता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही नशीली दवा के सप्लायर को भी काबू करेगी।

Related Posts

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार