मानसा: जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित दवा भी बरामद की गई है।
थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने गांव मलको वासी हाल अबाद मतड़ हरियाणा के जसवंत सिंह को प्रतिबंधित दवा के 180 कैप्सूल सहित काबू कर मामला दर्ज किया।
थाना सिटी वन मानसा के सहायक थानेदार शमशेर सिंह ने मानसा वासी नवप्रीत सिंह उर्फ सनी को नशे की 20 गोलियों व दो शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में जानकारी के आधार पर पुलिस आगे भी कार्रवाई करेगी।