मेडिकल स्टोर पर छापामारी, 800 प्रीगैबलिन की दवा जब्त

बठिडा: एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते हुए स्वास्थ विभाग की टीम ने बिना बिल व सेल रिकार्ड के बेची जा रही दवा प्रीगैबलिन के 800 कैप्सूल जब्त कर लिया है।

इसके साथ ही मरीज को डाक्टर की लिखी दवा के विपरित ज्यादा पावर की दवा देने के मामले में भी दवा विक्रेता पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ड्रग इंस्पेक्टर डा. रमनदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि वह बठिडा के अजीत रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में डॉक्टर की लिखी पर्ची पर दवा के अधिक पावर की दवा दुकानदार देता है।

व्यक्ति का आरोप है कि डाक्टर ने उसे दर्द होने की स्थिति में प्रीगैबलिन 75 एमजी का कैप्सूल लेने की सलाह दी थी। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें 300 एमजी के कैप्सूल दिए।

उन्होंने मामले की शिकायत जिला सेहत विभाग के पास की। ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता के साथ गुनदीप बांसल ने मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान उन्हें दो कंपनियों के करीब 800 कैप्सूल 300 एमजी के बरामद हुए।

दवा के बिल व सेल रिकार्ड स्टोर संचालक पेश करने में नाकाम रहे। इसी के चलते विभाग ने उक्त दवा अपने कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है।

Related Posts

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

पाली (राजस्थान)। फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर सीएमएचओ का चैंबर कुर्क कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चैंबर को ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को…

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा