चार युवकों से 12,500 प्रतिबंधित दवाएं जब्त

अनूपगढ़ । पुलिस ने चार युवकों को 12,500 प्रतिबंधित दवाओं सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। उल्लेखनीय है कि अनूपगढ़ पुलिस ने तीन दिन पूर्व 19 हजार प्रतिबंधित दवाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
थानाधिकाारी विजय मीणा ने बताया कि पुलिस दल ने गश्त के दौरान अंबेडकर चौक से रायसिंहनगर सडक़ पर हनुमान मंदिर के पास एक बंद दुकान के आगे दो मोटर साइकिलों पर चार युवकों को बैठे देखा। उनके पास एक कार्टून तथा एक सफेद बैग था। पुलिस को पास आते देख चारों युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस को युवकों पर शक हो गया और पुलिस ने चारों को काबू कर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान चारों युवकों के पास 12,500 एनडीपीएस घटक की प्रतिबंधित दवाईां मिली। पुलिस पूछताछ में चारों युवकों ने अपना नाम सुखदेव उर्फ सुक्खा (24) पुत्र मंगल निवासी बांड़ा, दिसम्बर कुमार (21) पुत्र रामकुमार निवासी समेजा कोठी, मोना उर्फ मोनू उर्फ मनीराम (30) पुत्र भंवर लाल निवासी छतरगढ़ जिला, बीकानेर तथा नेतराम उर्फ राजेंद्र कुमार (23) पुत्र हनुमान राम निवासी छतरगढ़ बताया।
पुलिस ने बताया कि चारों युवकों के पास इन गोलियों के विक्रय तथा परिवहन करने संबंधी किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नही पाए गए। पुलिस पूछताछ के दौरान युवकों ने इन दवाओं के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नही दिया है। पुलिस ने बताया कि सुखदेव उर्फ सुक्खा तथा दिसम्बर कुमार एक मोटर साइकिल पर थे । उनके पास से 6250 गोलियां तथा मोना तथा नेतराम एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार थे, उनके पास 6250 गोलियां बरामद की गई हैं। थानाधिकारी विजय मीणा ने बताया कि चारों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ