नई दिल्ली : सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज की दो कंपनियों ने अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के मूल्य निर्धारण के संबंध में प्रतिस्पर्धारोधी कानून के तहत दायर मामलों में निपटाने के लिए वादी से समझौता किया है. जिसके लिए कंपनियां अपने खिलाफ दावों के समाधान कुल 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगी.
कंपनी ने कहा कि अमेरिका स्थित उसकी दो अनुषंगी कंपनियों ने अमेरिका में जेनेरिक दवाओं के मूल्य निर्धारण के संबंध में दायर मुकदमे को निपटाने के लिए समझौता किया है. निपटान समझौतों की शर्तों के तहत, अनुषंगी कंपनियां उनके खिलाफ दावों को वापस लेने के लिए कुल 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगी.
सन फार्मा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, टैरो फार्मास्युटिकल्स यूएसए, इंक और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, इंक. ने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चल रहे जेनेरिक फार्मास्युटिकल्स मूल्य प्रतिस्पर्धारोधी मुकदमे के मामले में प्रत्यक्ष खरीदार के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.










