नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट मामले में एक और अरेस्ट

नई दिल्ली। नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पिछली कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे 150 किलोग्राम नकली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट तथा कई ब्रांडों के जाली स्टिकर बरामद किए थे। इस बार टीम ने हरियाणा के नवीन कुमार उर्फ बंजारा को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पंकज कुमार के मुताबिक गिरफ्तार दो आरोपितों से पूछताछ पर नवीन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर रानी खेड़ा गांव से नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने में लगी एक और अवैध फैक्ट्री पकड़ी। पता चला कि वह विभिन्न नामी ब्रांडों के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बना रहा था। उन्हें जाली स्टिकर, होलोग्राम और सील का उपयोग करके नकली डिब्बों में पैक कर रहा था। इन नकली उत्पादों को फिर बाजार में आपूर्ति किया जाता था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी होती थी। ब्रांड मालिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचता था। वहां से एक डेस्कटॉप कंप्यूटर भी बरामद किया गया।

इसमें नकली आप्टिमम न्यूट्रिशन स्टिकर आदि सामग्री की साफ्ट कापी थीं। इस दौरान एफएसएसएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। आवश्यक नमूने एकत्र किए गए। नवीन कुमार, चरखी दादरी, हरियाणा का रहने वाला है। वह नकली न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स के अवैध निर्माण और सप्लाई में शामिल था। वह दिल्ली के रानी खेड़ा गांव में निर्माण इकाई चला रहा था। वह पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल रहा है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन