दवा निवारक दवा ले ली हजारों की जान, फार्मा कंपनियों ने किया समझौता

नई दिल्ली। अमेरिका के ओहायो राज्य में हजारों लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। वहां की तीन बड़ी दवा वितरक कंपनियां 26 करोड़ डॉलर देकर मुकदमे से बच गई हैं। उक्त कंपनियों पर दो दशकों में ओपियोड दवा के कारण करीब 40 हजार लोगों की जान जाने का आरोप है। ओपियोड ऐसी दर्दनिवारक दवाएं हैं जिनमें हेरोइन जैसी नशीली चीजें होती हैं और इन्हें डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जाता है। ओक्सिकोडोन, हाइड्रोकोडोन, कोडाइन, मॉर्फीन इसी तरह की दवाएं हैं। गौरतलब है कि आरोपी दवा कंपनियों ने इन दवाओं का खूब प्रचार किया और इसके नुकसानों के बारे में लोगों को जानकारी नहीं दी। इसका नतीजा हुआ कि बहुत से बच्चे और बड़े इन दवाओं के आदी हो गए और बाद में कभी ओवरडोज तो कभी दूसरी समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई। बाद में जब दवाओं के बारे में जानकारी बाहर आई तो लोगों ने एक-एक कर मुकदमे दायर करने शुरू किए। ऐसे हजारों मुकदमे पूरे अमेरिका में दायर किए गए हैं। ओहायो की एक संघीय अदालत के जज चाहते थे कि मुकदमा शुरू होने से पहले ही दवा कंपनियां गलती मानकर जुर्माना भर दें। अब इस मामले में समझौता हो गया है। कुयाहोगा काउंटी के वकील हुंटर श्कोल्निक ने बताया कि दवा वितरण कंपनियां एमरिसोर्सबेर्गन, कार्डिनल हेल्थ और मैकेसॉन संयुक्त रूप से 21.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेंगी। इसके अलावा इस्रायल की दवा बनाने वाली कंपनी टेवा 2 करोड़ डॉलर नगद देगी। इसके साथ ही 2.5 करोड़ डॉलर की जेनरिक दवा सुबोक्सोन मुहैया कराएगी। यह दवा ओपिओड के आदी लोगों के इलाज में इस्तेमाल होती है। समझौते के मुताबिक इसके बदले में आरोपियों को कोई गलती स्वीकार करने की बाध्यता नहीं होगी। इस समझौते ने दोनों पक्षों को मुकदमे के जोखिम और अनिश्चितता से बचा लिया है। काउंटियों ने तुरंत वह पैसा सुरक्षित कर लिया है जो संकट से निबटने के लिए खर्च होगा, दूसरी तरफ दवा कंपनियां अब गलती करने के आरोपों और जूरी की भारी सजा से बच गई हैं।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली