फर्जी डाक्टर होम्योपैथिक की डिग्री लेकर ऐलोपैथिक पद्धति से कर रहे इलाज

आलीराजपुर / यूपी
नगर में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई की। इस दौरान एक क्लिनिक को बंद करवाया गया। शेष सभी फर्जी डॉक्टर कार्रवाई की जानकारी मिलने पर भाग गए। प्रशासनिक एवं विभागीय आदेश होने के बावजूद जिले के प्रशासनिक अमले एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के हरकत में आने के बाद  दल-बल के साथ कार्रवाई करने के लिए निकल पड़ा। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानावरे व एसडीएम शैलेंद्र हिनोदिया ने दल-बल के साथ सोमवार को कार्रवाई शुरू की। सीएमएचओ नानावरे का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो आगामी दो माह में जिले से फर्जी डॉक्टरों का नामोनिशान मिट जाएगा।
खुद को डॉक्टर बताकर कर रहे हैं प्रेक्टिस-शहर मे ऐसे लोग भी हैं, जो खुद को डॉक्टर बताकर उपचार कर रहे हैं। ये किसी अस्पताल में ड्रेसर, कंपाउंडर या फील्ड सुपरवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं। शहर में 20 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर स्वयं को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर और गुप्त रोग विशेषज्ञ बताकर प्रैक्टिस कर हैं।

यह हैं कार्रवाई के प्रावधान – शासन के नियमानुसार बिना पंजीयन चिकित्सा कार्य करना अपराध है। उल्लंघन करने पर जुर्माना एवं 3 महीने के कठोर कारावास का प्रावधान है। चिकित्सा शिक्षा संस्थान अधिनियम 1973 की धारा -7 ग के अनुसार डॉक्टर शब्द का उपयोग अपात्र व्यक्ति द्वारा करने पर अधिनियम की धारा 8 (2) के अनुसार 3 वर्ष तक के कठोर कारावास एवं 50 हजार रु. का जुर्माने का प्रावधान है।

सी.एम.एच.ओ. का कहना है कि फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही अभियान के माध्यम से जिलेभर के फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों को अपनी डिग्रियां प्रस्तुत करने को कहा है। यदि वे प्रस्तुत नहीं कर पाए तो  पुलिस कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए