फर्जी डॉक्टर कर रहा था आंखों की जांच, क्लीनिक भी किया गया सील

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में बिना किसी डिग्री के एक व्यक्ति जहां लोगों की आंखों का इलाज कर रहा था। वहीं अकोड़ा में एक ऐसा क्लीनिक चल रहा था, जिसे पहले भी एक बार सील किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि सीएमएचओ डा. अजीत प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार अशोक गोबाड़िया स्वास्थ्य विभाग के छापामार दल के साथ ऊमरी में संचालित हो रहे एसएसटी क्लीनिक पहुंचे।

जहां आंखों के इलाज की डिग्री वाला कोई डॉक्टर नहीं था। सीएमएचओ के अनुसार बीएस तोमर आंखों का अस्पताल संचालित कर रहे थे। जब उनसे चिकित्सा पद्धति की डिग्री मांगी गई तो वे नहीं दिखा पाए है। दरअसल यह क्लीनिक ग्वालियर के डा. हरीश सुखवानी पुत्र श्यामसुंदर सुखवानी निवासी माधौगंज के नाम से पंजीकृत कराया गया था, जिसका एक वर्ष पहले मार्च 2019 में पंजीयन खत्म हो चुका है। बावजूद इसके यह क्लीनिक संचालित हो रहा था, जिसे सील कर दिया गया।

छापामार दल के डॉ बीआर आर्य, डा आरके दुबे और लिपिक अजेंद्र सिंह शामिल थे। तो वहीं सीएमएचओ डॉ मिश्रा और तहसीलदार गोबडिया टीम के साथ अकोड़ा भी पहुंचे जहां कुशवाह क्लीनिक जो पहले भी सील किया जा चुका है, वह संचालित पाया गया। सीएमएचओ डॉ मिश्रा ने बताया कि यह क्लीनिक राम सिंह कुशवाह पुत्र प्रताप सिंह कुशवाह बिना किसी डिग्री और रजिस्ट्रेशन के चला रहे थे।

जबकि उनके विरुद्ध जेएमएफसी न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। ऐसे में सीएमएचओ ने उक्त क्लीनिक को पुनः सील करा दिया। इस दौरान उनके क्लीनिक पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं और अन्य सामान भी मिला है, जिसे जब्त किया गया है। सीएमएचओ डॉ मिश्रा के अनुसार उनके विरुद्ध आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बतादें कि न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। बावजूद वह फर्जी डाक्टर लोगों का इलाज करने से चूक नहीं रहा था। सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा ने तहसीलदार अशोक गोबडिया के साथ उक्त दोनों क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही ऊमरी पुलिस को पत्र भेजकर कहा है कि अब यह क्लीनिक नहीं खुलना चाहिए।

 

 

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस