फर्जी डॉक्टर की दी दवा से छात्रा की मौत

कांकेर (छग)। फर्जी डॉक्टर की दी हुई दवा के सेवन के बाद उल्टी-दस्त से पीडि़त एक स्कूली छात्रा की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोपी सरकारी अस्पताल में ड्रेसर बताया गया है। वह निजी मकान में क्लीनिक भी चलाता है, जहां से इलाज कर ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।
जानकारी अनुसार सरोना नर्सरीपारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने वाली चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा शीतल सुरोजिया को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। छात्रा का मामा लालचंद उसे इलाज के लिए सरोना तहसील कार्यालय के सामने निजी मकान में चल रहे क्लीनिक पर ले गया। क्लीनिक संचालक छबिलाल नेताम सरकारी अस्पताल में ड्रेसर के रूप में पदस्थ है। ड्रेसर ने छात्रा को दवा देकर वापस घर लौटा दिया। परिजनों ने बच्ची की स्थिति को देखकर शंका भी जाहिर की लेकिन ड्रेसर ने उन्हें अपनी दी हुई दवा को बेहतर बताते कहा कि सुबह तक वह ठीक हो जाएगी। परिजन ड्रेसर की बात पर भरोसा कर लौट गए। ड्रेसर ने दस्त होने के बावजूद उसे ओआरएस घोल तक नहीं दिया। अगली सुबह छात्रा की घर पर मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज