भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के गाजियाबाद में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया है। घर में अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच करने वाले फर्जी डॉक्टर व एक दलाल को मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया है। अल्ट्रासाउंड करने वाला व एक अन्य दलाल फिलहाल फरार है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शिकायत पुलिस को दी गई है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके की गर्भवती महिलाओं की गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच की जाती है। इसके चलते सीएमओ ने एक टीम गठित की। टीम ने एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार कर भ्रूण लिंग जांच करने वालों से संपर्क किया। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में सुभाष शर्मा के घर 35 हजार रुपये में लिंग जांच का सौदा तय हुआ। लिंग जांच के लिए महिला को मुरादनगर पहुंचने पर एक बाइक सवार अपने साथ ले गया। बाइक सवार युवक महिला को सुभाष शर्मा के घर ले गया। यहीं अवैध रूप से रखी अल्ट्रासाउंड मशीन पर सचिन त्यागी ने महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग जांचा। इस बारे में महिला को बताने के बाद टीम ने समय पर कार्रवाई करते हुए सुभाष शर्मा को मौके से दबोच लिया। इसके पास न तो डॉक्टरी की डिग्री मिली और न ही अल्ट्रासाउंड मशीन का पंजीकरण व रिकॉर्ड पाया गया। मौके पर महिला को लाने वाला दलाल राजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अल्ट्रासाउंड करने वाला सचिन त्यागी वहां से निकल भागा। इसके अलावा, बाइक पर मौजूद दूसरा दलाल भी पुलिस पकड़ से बाहर है। गाजियाबाद प्रशासन के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई में टीम ने मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर ली है। इसे सील कर दिया गया है।
पीएनडीटी एक्ट के नोडल ऑफिसर डॉ. विकास सैनी ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों व अल्ट्रासाउंड मशीन को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी गई है। सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. विजय, नीरज, जोगेंद्र, प्रदीप, सुरेंद्र शामिल रहे। गाजियाबाद टीम से डॉ. मुंशीलाल, गेजेंद्र सिंह, लाखन व पुलिस विभाग से सविता, सोनिया, संदीप, रणधीर मौजूद रहे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज