फर्जी दस्तावेजों पर लिया कोविड केंद्रों का ठेका, फर्म की जांच करेगी ईओडब्ल्यू

कोविड के प्रकोप के दौरान लापरवाही से मौत और जंबो केंद्रों के संचालन के लिए फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने के मामले में एक अस्पताल प्रबंधन फर्म के खिलाफ जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दी गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले में जांच अब तक मुंबई पुलिस कर रही थी जिसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत पर फर्म और उससे जुड़े चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले को आगे की जांच के लिए अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, जून 2020 में अस्पताल प्रबंधन फर्म के भागीदारों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को एक फर्जी साझेदारी दस्तावेज प्रस्तुत किया और एनएसईएल, वर्ली, मुलुंड, दहिसर (मुंबई में) तथा पुणे में जंबो कोविड​​​​-19 केंद्रों के लिए अनुबंध प्राप्त कर लिया जबकि उसे चिकित्सा क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं था।

इसमें कहा गया कि फर्म ने इन केंद्रों के बिल बीएमसी को जमा किए थे और 38 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। प्राथमिकी के मुताबिक, अपने निजी फायदे के लिए इन लोगों ने सरकारी मशीनरी और आम नागरिकों को ठगा। इन लोगों की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान चली गई।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 15 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील