फार्मासिस्टों के लिए बड़ी खबर, अब नाम के आगे लगा सकेंगे डॉक्टर 

रोहतक। फार्मासिस्टों के लिए राहत भरी खबर है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार डिग्री-डिप्लोमा कोर्स करने के बाद अभी तक दवा वितरण का ही काम करने वाले फार्मासिस्ट अब अपने नाम के आगे डॉक्टर भी लगा सकेंगे। साथ ही विदेशों की तर्ज पर डॉक्टर के साथ सहायक के रूप में बैठकर मरीज की दवा संबंधी काउंसलिंग, दवा मॉनिटरिंग व दवा से संबंधित अन्य काम भी कर सकेंगे। काउंसिल के अनुसार फार्म डी कोर्स करने वाले फार्मासिस्टों को नाम के आगे डॉक्टर लगाने का अधिकार दिया जाएगा। यह कोर्स देश में करीब दस साल से चल रहा है। प्रदेश के चार निजी विवि में यह संचालित है। हालांकि इस पाठ्यक्रम को करने के बाद फार्म डी डिग्रीधारी डॉक्टर के समकक्ष नहीं होंगे। उन्हें सिर्फ दवा की मॉनिटरिंग व निर्धारण में सहायक के तौर पर काम करने का अधिकार मिलेग। जानकारी के मुताबिक बी फार्मा कोर्स कर चुके विद्यार्थियों को सीधे फार्म डी में तृतीय वर्ष में प्रवेश दिया जाता है। काउंसिल का मानना है कि इससे फार्मासिस्ट क्षेत्र में बदलाव और विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा। प्रदेश में अभी तक सरकारी क्षेत्र में यह कोर्स नहीं है। इसके साथ ही अधिक योग्य फार्मासिस्ट इस क्षेत्र में आएंगे और डॉक्टर सहायक के तौर पर फार्मासिस्ट रखने लगेंगे तो इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मरीजों को काउंसलिंग के लिहाज से यह व्यवस्था प्रभावी मानी जा रही है। लेकिन डॉक्टरों के साथ बैठकर ही सहायक के तौर पर काम करने के दौरान इसके दुरूपयोग की भी आशंका बनी रहेगी। ऐसे में इस व्यवस्था में फार्मेसी काउंसिल के तंत्र की निगरानी की भी बड़ी भूमिका रहेगी। प्रदेश में फार्मेसी काउंसिल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते रहे हैं। लंबे समय से फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार पद पर भी किसी के नहीं होने से पंजीकरण अटका हुआ है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश