भ्रूण लिंग जांच और वो भी फर्जी तरीके से, तीन गिरफ्तार

चौमू (राजस्थान)। चौमू के मोरीजा गांव के एक मकान में फर्जी तरीके से भ्रूण लिंग की जांच करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह में से एक डॉक्टर की भूमिका निभाने वाला युवक मात्र दसवीं पास है। पीसीपीएनडीटी जांच टीम ने गांव कानपुरा चौमू निवासी गोविंदराम, नीमकाथाना के शीशराम व चौमू के ही सुरेन्द्र मोरिजा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से उन्हें दी गई 35 हजार की राशि भी बरामद की गई है।

हैरानगी भरे इस मामले में गिरोह के लोग वॉशिंग मशीन की पाइप से एलईडी बल्ब जोडक़र गर्भवती महिला के पेट पर छूते और एलसीडी स्क्रीन पर गर्भ में भ्रूण का वीडियो दिखाते थे। पैसे कमाने की गर्ज से ये गर्भ में लडक़ी बताकर अबोर्शन के लिए उकसाते थे। पीसीपीएनडीटी के अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि इस साल जनवरी में एक गिरोह द्वारा भ्रूण जांच की सूचना मिली थी। गिरोह के लोग एक गर्भवती महिला को चौमू के मोरीजा गांव लेकर आए। यहां पर चार्जेबल एलईडी बल्ब को वाशिंग मशीन की पाइप से लगाकर महिला के पेट पर बल्ब को घुमाया और स्क्रीन पर कन्या भ्रूण का वीडियो दिखा दिया।

उन्होंनेे ऐसा शो किया मानो सोनोग्राफी मशीन से ही जांच की जा रही हो। इन्होंने बिना किसी सोनोग्राफी मशीन के जांच में गर्भवती महिला को कन्या भू्रण होना बताकर गर्भपात के लिए प्रेरित किया। गर्भवती महिला की शिकायत पर गिरोह को मौके से दबोचा गया है। अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने ढोढ़सर के एक मेडिकल स्टोर संचालक के भी गिरोह से जुड़े होने की बात कही है। उक्त मेडिकल स्टोर संचालक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों को बीते वर्ष जनवरी माह में भी फर्जी जांच के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने के बाद ये फिर से अपने पुराने धंधे में लग गए।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक